देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5092 नए मामले, 8232 मरीज ठीक हुए, 110 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5092 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 17,19,858 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ नवंबर महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5092 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 17,19,858 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि वायरस से 110 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 45,250 हो गई है।

यह भी पढ़े | West Bengal: पश्चिम बंगाल को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा फैसला, 11 नवंबर से राज्य में 696 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू.

विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में बीमारी से ठीक होने के बाद 8232 मरीजों को छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक होने वालों की संख्या 15,77,322 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से उबरने की दर 91.71 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.63 फीसदी है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आदिवासी को जिंदा जलाने का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख जताने के साथ ही दिए जांच के आदेश.

राज्य में वर्तमान में 96,372 मरीजों का उपचार जारी है।

बयान में बताया गया कि राज्य भर में अभी तक करीब 94,40,535 लोगों की जांच हुई है। इनमें से 62,004 नमूनों की जांच रविवार को हुई।

मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में 1771 मामले आए और 40 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही एमएमआर में कुल मामलों की संख्या 5,96,523 हो गई है और मृतकों की संख्या 18,056 हो गई है। एमएमआर में मुंबई और इसके सैटेलाइट शहर आते हैं।

मुंबई महानगर में रविवार को 1003 नये मामले सामने आए और 23 लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमितों की संख्या 2,64,545 हो गई है और मृतकों की संख्या 10,445 हो गई है।

नासिक में दिन के दौरान 185 मामले सामने आए, पुणे में 216, पिंपरी चिंचवड़ में 111, औरंगाबाद में 104 और नागपुर में 378 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\