देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 503 और हरियाणा में 1,743 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 16 और लोगों की मौत हो गई जबकि 503 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,33,658 तक पहुंच गई। वहीं हरियाणा में कोविड-19 के 1,743 नए मामले सामने आए जबकि 12 और लोगों की जान चली गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 16 और लोगों की मौत हो गई जबकि 503 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,33,658 तक पहुंच गई। वहीं हरियाणा में कोविड-19 के 1,743 नए मामले सामने आए जबकि 12 और लोगों की जान चली गई।

दोनों राज्यों की ओर से जारी बुलेटिन से यह जानकारी सामने आयी है।

यह भी पढ़े | Gujjar Reservation Protest: आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान सरकार और गुर्जर नेताओं के बीच बनी सहमति, कहा- अब प्रदर्शन की जरूरत नहीं.

पंजाब में अब तक 4,203 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि शनिवार को बठिंडा में तीन मौतें हुईं जबकि अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और मुक्तसर में दो-दो और फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, मोगा और तरन तारन में एक-एक मौत हुई।

यह भी पढ़े | IPl 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 5 विकेट से हराया: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 4,257 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उसमें कहा गया कि संक्रमण से उबरने के बाद कुल 328 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1,25,198 तक पहुंच गई।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 से शनिवार को 12 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,789 हो गई, जबकि 1,743 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 1,67,210 तक पहुंच गए।

बुलेटिन के मुताबिक, हिसार और भिवानी में तीन-तीन, गुरुग्राम और सोनीपत में दो-दो, जबकि अंबाला और फरीदाबाद जिलों से एक-एक मौत हुई है।

हरियाणा में अभी 12,191 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\