विदेश की खबरें | पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पांच लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम पांच लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 29 जून पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम पांच लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली।

अर्धसैनिक बल के अधिकारी तौकीर शाह ने बताया कि भूकंप का केंद्र बरकान शहर के निकट था और यह स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे आया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बरकार के पास रारा शाइम इलाके में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है।’’

वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप का केंद्र बरकान शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बताया।

मीडिया में आईं शुरुआती खबरों के अनुसार, भूकंप के दौरान करीब 12 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि प्रभावित इलाकों में कई घरों में दरारें आ गईं।

कुछ खबरों में दावा किया गया है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\