देश की खबरें | नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वाले 497 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया और 497 लोगों को गिरफ्तार किया।

नोएडा (उप्र), 22जून गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया और 497 लोगों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिव हरि मीणा ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के तीनों क्षेत्रों (जोन)-- नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एक दिवसीय अभियान "ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ" चलाया ।

उन्होंने बताया कि नोएडा जोन के नौ थाना क्षेत्रों में 40 स्थानों पर 1924 व्यक्तियों की जांच की गयी जिनमें 208 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सेन्ट्रल नोएडा जोन के आठ थाना क्षेत्रों में 31 स्थानों 146 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन नौ थाना क्षेत्रों में 38 स्थानों पर 143 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी।

उन्होंने बताया कि इस तरह 497 लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\