देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,841 नये मामले सामने आये, 192 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,841 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,47,741 हो गए। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 6,931 हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

मुंबई, 25 जून महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,841 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,47,741 हो गए। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 6,931 हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 192 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,931 हो गई।

यह भी पढ़े | मुंबई में आज कोरोना के 1,365 नए मामले सामने आए, 58 की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि इन 192 मौतों में से 109 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई जबकि बाकी 83 मौतें पूर्व में हुई थीं लेकिन उन्हें कोविड-19 से होने के तौर पर सूचीबद्ध नहीं किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि इन मौतों को बृहस्पतिवार को मृतक संख्या में जोड़ा गया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की.

अधिकारी ने बताया कि साथ ही 3,661 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 77,453 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या अब 63,342 है जिनका अभी इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 की अब तक कुल 8,48,026 जांच हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड