देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 480 नए मामले, छह मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 480 नए मामले आने से बुधवार को संक्रमितों की संख्या 3,19,583 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, दो दिसंबर ओडिशा में कोविड-19 के 480 नए मामले आने से बुधवार को संक्रमितों की संख्या 3,19,583 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के कारण राज्य में छह और लोगों की मौत हो गयी। संक्रमण से अब तक 1750 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: छात्रों को जीवन कौशल सिखाने के लिए स्कूलों में यूथ क्लब बनेंगे.

संक्रमण के 276 मामले विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से आए और 204 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 51 मामले आए। अंगुल में 41 और मयूरभंज में संक्रमण के 36 मामले आए। गजपति और संबलपुर से कोई नया मामला नहीं आया।

यह भी पढ़े | LPG Cylinder Price: आपका रसोई गैस सिलेंडर आज से हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम.

गंजाम जिले में दो मरीजों की मौत हो गयी जबकि खुर्दा, बालासोर, झारसुगुडा और मयूरभंज में एक -एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

ओडिशा में 5046 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 3,12,734 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण दर 5.35 प्रतिशत है।

राज्य में मंगलवार को 37,069 नमूनों की जांच के साथ अब तक 59.77 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान