देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 4,741 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शनिवार को कोविड-19 के 4,741 नये मामले सामने आए जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से और 28 लोगों की मौत हुई है।

तिरुवनंतपुरम, 27 नवंबर केरल में शनिवार को कोविड-19 के 4,741 नये मामले सामने आए जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से और 28 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अभी तक कुल 51,17,530 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 39,679 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिलों में सबसे ज्यादा 797 नये मामले एर्णाकुलम से आए हैं, वहीं तिरुवनंतपुरम से 786 और त्रिशूर से 509 मामले आए हैं।

राज्य में शनिवार को 5,144 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। अभी तक कुल 50,40,528 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 48,501 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से महज 7.4 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड