देश की खबरें | उत्तरप्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 4658 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4658 नये मामले सामने आये जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को 1918 हो गयी । इस तरह राज्य में एक दिन में संक्रमण और मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह अगस्त उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4658 नये मामले सामने आये जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को 1918 हो गयी । इस तरह राज्य में एक दिन में संक्रमण और मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 43, 654 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 63, 402 लोग ठीक हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | दिल्ली में आज COVID-19 के 1,299 नए मामले सामने आए, 15 की मौत : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि संक्रमण की वजह से बीते 24 घंटे में 61 और मौतों के साथ अब तक 1918 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1, 08, 974 हो गयी है।

इस तरह राज्य में एक दिन में संक्रमण और मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट को एक बार अनिश्चित काल के लिए किया गया स्थगित.

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम में जारी बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में मृतकों की संख्या 63 बतायी गयी। संक्रमण की वजह से बुधवार तक मृतकों की संख्या 1857 थी ।

बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 16 मौतें जौनपुर में हुईं। कानपुर नगर में दस, गोरखपुर में चार तथा प्रयागराज, अयोध्या और बरेली में तीन-तीन मौतें कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुईं ।

बुलेटिन के अनुसार अब तक सबसे अधिक 244 मौतें कानपुर नगर में हो चुकी हैं जबकि राजधानी लखनऊ में 125 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवायी । मेरठ में अब तक 114, आगरा में 100 तथा वाराणसी में 92 मौतें इस संक्रमण से हुईं ।

बुलेटिन में कहा गया कि बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 664 नये मामले लखनऊ से आये । कानपुर नगर में 447, वाराणसी में 281 और प्रयागराज में 197 नये मामले सामने आये ।

प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 87, 348 नमूनों की जांच की गयी। अब तक 27, 97, 687 नमूनों की जांच हो चुकी है ।

बुधवार को 59, 846 नमूनों की जांच एंटीजन के जरिए और बाकी आरटी-पीसीआर एवं ट्रूनेट के जरिए की गयी ।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस समय प्रदेश में घर पर पृथक-वास में 14, 206 लोग रह रहे हैं जबकि 1282 लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जहां भुगतान के द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध है । इसके अलावा अर्द्धभुगतान व्यवस्था में 178 लोग इलाज करा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि अर्द्धभुगतान व्यवस्था व्यवस्था में होटलों में लक्षणविहीन लोग जहां रहते हैं, वहां सरकारी चिकित्सकीय टीम उन्हें चिकित्सा सुविधा देती है । बाकी समस्त मरीज हमारी त्रिस्तरीय व्यवस्था एल-1, एल-2, और एल-3 में अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि निगरानी का कार्य लगातार चल रहा है । कुल 46, 504 इलाकों में निगरानी का कार्य किया गया ।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है । प्रमुख कार्यालयों, प्रतिष्ठानें, सरकारी अस्पतालों और निजी चिकित्सालयों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है, जहां किसी भी व्यक्ति की प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जा सकती है । अब तक 61, 350 कोविड हेल्पडेस्क बनाए गए हैं और इनके जरिए लक्षण वाले 3, 12, 972 लोगों को चिन्हित किया गया है । उनके नमूने की जांच करायी गयी है ।

उन्होंने बताया, ''कोविड हेल्पडेस्क उत्तर प्रदेश राज्य का अभिनव प्रयोग है । उसका हमें निरंतर लाभ मिल रहा है । कोविड हेल्पडेस्क पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और सैनेटाइजर उपलब्ध होता है । वहां जांच के बाद अगर किसी में लक्षण मिलता है तो उसे प्रतिष्ठान में आने से मना किया जाता है ताकि अन्य लोगों को किसी तरह के संक्रमण की आशंका ना रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट