देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 4,642 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 60 हजार के नीचे आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 4,642 नए मरीज सामने आए हैं लेकिन इस अवधि में 4,748 मरीजों के ठीक होने के साथ ही शुक्रवार को कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 60 हजार से नीचे यानी 59,380 पर आ गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 11 दिसंबर केरल में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 4,642 नए मरीज सामने आए हैं लेकिन इस अवधि में 4,748 मरीजों के ठीक होने के साथ ही शुक्रवार को कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 60 हजार से नीचे यानी 59,380 पर आ गई है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि गत 24 घंटे में 53,508 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है और इनमें संक्रमण की दर 8.68 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़े | Second Sero-Survey: दूसरे सीरो सर्वे में, पंजाब में कोविड-19 से 24 प्रतिशत संक्रमित पाए गए.

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 68,61,907 नमूनों की जांच की गई है।

यहां जारी विज्ञप्ति में शैलजा ने बताया कि शुक्रवार को सबसे अधिक 626 नए मामले कोझिकोड जिले में सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मलाप्पुरम में 619, कोल्लम में 482, एर्णाकुलम में 409, वायनाड में 87, कासरगोड में 71 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | Gujarat: सूरत में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, झाड़ियों में फेंक कर भागे आरोपी.

मंत्री ने बताया कि संक्रमण की वजह से 29 और लोगों की मौत होने से राज्य में अबतक इस महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,562 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में 44 स्वास्थ्य कर्मी, 73 राज्य के बाहर से आने वाले लोग हैं जबकि 4,028 लोग इस महामारी की चपेट में, संक्रमितों के संपर्क में आने की वजह से आए हैं।

शैलजा ने बताया कि राज्य में अबतक 6,58,683 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 5,96,593 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में 3,15,644 लोग निगरानी में हैं जिनमें अस्पतालों में भर्ती 13,542 मरीज शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट