गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले , कुल संख्या बढ़कर 617 हुई

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों में से अहमदाबाद में 31, सूरत में नौ, मेहसाणा में दो और भावनगर, दाहोद एवं गांधीनगर में एक-एक मामला सामने आया है।

जमात

अहमदाबाद, 14 अप्रैल गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 617 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों में से अहमदाबाद में 31, सूरत में नौ, मेहसाणा में दो और भावनगर, दाहोद एवं गांधीनगर में एक-एक मामला सामने आया है।

अहमदाबाद के एक अस्पताल से 20 वर्षीय मरीज को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

राज्य में इस संक्रमण से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है।

अहमदाबाद में कोविड-19 संक्रमण के 19 मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है जबकि वडोदरा में 107 मामले सामने आए हैं।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अहमदाबाद और सूरत में मिले सभी मरीज संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) में रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भावनगर से मिला मरीज पृथक-वास में रह रहा था। मेहसाणा में मिले दो नए मरीज अपने संबंधी की मौत के बाद मुंबई गए थे जबकि दाहोद से मिला मरीज स्वास्थ्यकर्मी है जिसने कोविड-19 से संक्रमित एक बच्चे का उपचार किया था।’’

राज्य में अभी तक 14,980 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 617 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 14,363 लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 536 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से नौ लोग वेंटीलेटर पर हैं।

जिलावार अहमदाबाद में सर्वाधिक 351 मामले , इसके बाद वड़ोदरा में 107, सूरत में 42, भावनगर में 24, राजकोट में 18, गांधीनगर में 16, पाटन में 14, भरूच में 11, आणंद में नौ, कच्छ एवं मेहसाणा में चार-चार, पोरबंदर एवं छोटा उदयपुर में तीन-तीन, गीर सोमनाथ, पंचमहल, दाहोद एवं बनासकांठा में दो-दो और जामनगर, मोरबी एवं साबरकांठा में एक-एक मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)