देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 के 45 मामले सामने आए, कुल मामले बढ़कर 909 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में पिछले 24 घंटे में 45 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 909 हो गए हैं।

पणजी, 23 जून गोवा में पिछले 24 घंटे में 45 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 909 हो गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी झड़प: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान, कहा- चीन को यह समझना होगा कि 1962 का नहीं, ये 2020 का भारत है.

राज्य में कोविड-19 के चलते अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि आज अस्पताल से 53 मरीजों को छ्ट्टी मिलने के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 205 हो गई है। साथ ही बताया कि प्रदेश में 702 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 846 नए मरीज पाए गए, 42 की मौत: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिन 1,991 नमूनों की जांच की गई उनमें से 1,274 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 672 अन्य के जांच परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है।

आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र के तौर पर उभरे वास्को नगर के मांगोर हिल में संक्रमण के अब तक 327 मामले सामने आए हैं, जबकि 205 और मरीजों को इलाके से संबंधित बताया जा रहा है जिसे निरुद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन अफवाहों का खंडन किया है कि कोविड-19 से मरने वाला एक मरीज राज्य का पूर्व मंत्री था।

उन्होंने कहा, “पूर्व मंत्री की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उन पर इलाज का असर हो रहा है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\