देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 44,684 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में शनिवार को कोविड-19 के 44,684 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 87.73 लाख हो गई जबकि 81,63,572 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 नवंबर भारत में शनिवार को कोविड-19 के 44,684 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 87.73 लाख हो गई जबकि 81,63,572 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 87,73,479 तक पहुंच गई है। देश में 24 घंटे के अंतराल में 520 और अधिक लोगों की मौत हो गई जिससे इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,29,188 हो गई।

यह भी पढ़े | Chandigarh: चंडीगढ़ में पटाखों पर लगाए गए बैन से खुश हैं वरिष्ठ नागरिक, जानें क्या है कारण.

कोविड-19 मामले में मृत्यु दर गिरकर 1.47 प्रतिशत रह गई है।

आँकड़ों के मुताबिक, देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,80,719 है, जो कुल मामलों का 5.48 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि.

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हुए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए अब तक कुल 12,40,31,230 नमूनों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 9,29,491 नमूनों की जांच हुई थी।

देश में संक्रमण के कारण हुई 520 मौतों में 127 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं जबकि दिल्ली में 91, पश्चिम बंगाल में 51, हरियाणा में 27, केरल में 26, उत्तर प्रदेश में 25, छत्तीसगढ़ में 18, कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और तमिलनाडु में 14 मौतें हुई हैं।

देश में अब तक कोरोना वायरस से कुल 1,29,188 मौतें हुई हैं, जिनमें 45,809 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद कर्नाटक में 11,491, तमिलनाडु में 11,454, पश्चिम बंगाल में 7557, दिल्ली में 7,423, उत्तर प्रदेश में 7,327, आंध्र प्रदेश में 6,847, पंजाब में 4,428 और गुजरात में 3,791 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से हुई 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुई हैं।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\