देश की खबरें | पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान का बचाव' करने पर 43 लोग गिरफ्तार : शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद "भारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने" के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 43 हो गयी है।

गुवाहाटी, छह मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद "भारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने" के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 43 हो गयी है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आरोपी को बारपेटा जिले में पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा, "भारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर अपडेट...पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के लिए कुल 43 देशद्रोहियों को सलाखों के पीछे डाला गया है। किसी भी देशद्रोही को बख्शा नहीं जाएगा।"

वहीं, मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से कुछ पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के प्रावधान लगाए जाएंगे, लेकिन सभी पर नहीं। कुछ लोगों ने पहले ही माफी मांग ली है और कहा है कि वे ऐसा दोबारा नहीं करेंगे।"

शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों का वर्गीकरण किया जाएगा, क्योंकि कुछ लोग आदतन अपराधी हैं, जबकि अन्य ने प्रचार के लिए ऐसा किया।

उन्होंने कहा, "वामपंथी विचारधारा की ओर झुकाव वाले एक अन्य वर्ग ने राजनीतिक कारणों से ऐसा किया है। एक समिति निर्णय लेगी कि किस पर एनएसए लगाया जाएगा और यह कोई राजनीतिक निर्णय नहीं होगा।"

इससे पहले, विपक्षी एआईयूडीएफ के विधायक अमीन-उल-इस्लाम को पहलगाम हमले में पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का कथित रूप से बचाव करने के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

शर्मा ने 22 अप्रैल के हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की शुक्रवार को चेतावनी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Hagley Oval Pitch Report: हेग्ले ओवल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बरपाएगी कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Preview: क्राइस्टचर्च में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Christchurch Weather Update: क्राइस्टचर्च में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल