देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले आए, दो और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए, जबकि दो और मौतें होने से इस केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या 619 हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 11 दिसंबर पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए, जबकि दो और मौतें होने से इस केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या 619 हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 43 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामले बढ़कर 37,406 हो गए।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बर्खास्त वीसी, परिवार पर दहेज को लेकर मामला दर्ज.

माहे क्षेत्र में 23 मामले सामने आए, जबकि कराईकल में 12, पुडुचेरी में सात और यनम में एक एक मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों ने एक-एक मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Delhi: पारिवारिक विवाद में इंजीनियर ने चाकू से ले ली अपनी जान.

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 48 रोगियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 1.65 प्रतिशत और 97.36 प्रतिशत है।

मोहन कुमार ने कहा कि अब तक 4.3 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कुल 37,406 मामलों में से 367 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है जबकि 36,420 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें