गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पुलिस को शव देने से किया इनकार

गुरुग्राम में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने 42 वर्षीय प्रापर्टी डीलर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह सो रहा था. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

गुरुग्राम, 30 अक्टूबर : गुरुग्राम में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने 42 वर्षीय प्रापर्टी डीलर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह सो रहा था. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने अब तक शव को पुलिस को नहीं सौंपा है और इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है.

पुलिस के अनुसार, डूंडाहेड़ा गांव निवासी धर्मेश यादव सेक्टर-22 स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे, जहां देर रात करीब दो बजे दो हथियारबंद लोगों ने उनकी हत्या कर दी. पुलिस उपायुक्त दीपक सराहन ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. उसी इमारत में सो रहे एक अन्य कर्मचारी ने शव देखने के बाद शोर मचाया और परिवार को सूचित किया. यह भी पढ़ें : Bengaluru Shocker: प्रेमी की मदद से महिला ने की पति की हत्या, प्राइवेट पार्ट काट कर फेंका

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने से पहले शव सौंपने से इनकार कर दिया. अधिकारी ने कहा, ''हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. परिवार ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और न ही हमें शव दिया है. हम इंतजार कर रहे हैं वहीं अपराध जांच इकाइयों ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.''

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड