देश की खबरें | नोएडा में कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोविड-19 के 42 नए मामले आए, जो इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नोएडा, 27 मार्च उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोविड-19 के 42 नए मामले आए, जो इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 42 मरीज पाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 15 और मरीज उपचार के दौरान ठीक हो गए, जिन्हें 24 घंटे के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 230 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 25,630 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 25,951 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)