देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,120 नए मामले, 91 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,120 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 63,772 तक पहुंच गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 19 जुलाई कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,120 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 63,772 तक पहुंच गई।

वहीं, राज्य में और 91 लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,331 पहुंच गई। स्वाथ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9518 नए मरीजों की पुष्टि, 258 संक्रमितों ने तोड़ा दम; मुंबई में मिले 1046 केस.

इसी दौरान, 1,290 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 4,120 नए मामलों में से 2,156 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मरीज पाए गए, 258 की मौत : 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं, कर्नाटक में नमूनों की जांच का आंकड़ा 10 लाख को पार जा चुका है।

बुलेटिन में कहा गया कि 19 जुलाई की शाम तक राज्य में कुल 63,772 मामले सामने आए हैं, जिनमें 1,331 मरीजों की मौत हो चुकी है और 23,065 मरीजों को इस रोग से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन 39,370 मामलों में से 579 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, मौत के 91 नए मामलों में से 36 मौतें बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में, मैसूर में 11, कोलार में पांच, धारवाड़, गदग और कोप्पल में चार-चार, बेल्लारी, कलबुर्गी और बीदर में तीन-तीन मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी