Coronavirus Updates: पंजाब में COVID-19 के कारण 41 और संक्रमितों की हुई मौत, संक्रमण के मामले 50 हजार के पार पहुंचे

पंजाब में कोविड-19 से 41 और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़ कर शनिवार को 1,348 हो गई, जबकि संक्रमण के 1,474 नए मामले सामने आने से राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 50,848 हो गए. संक्रमण से उबरने के बाद कुल 1,083 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में अब तक कोविड-19 के 34,091 मरीज ठीक हो चुके हैं.

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़, 30 अगस्त: पंजाब में कोविड-19 (COVID-19) से 41 और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़ कर शनिवार को 1,348 हो गई, जबकि संक्रमण के 1,474 नए मामले सामने आने से राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 50,848 हो गए. एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. बुलेटिन में कहा गया कि लुधियाना में 17 मौतें हुई हैं, 10 मौतें पटियाला में, तीन मौतें जालंधर में, दो-दो मौतें अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और मोगा में हुई.

इसमें कहा गया है कि फरीदकोट, फजिल्का और मोहाली में एक-एक मरीजों की मौत हो गई. लुधियाना में कोविड-19 के 272 मामले, पटियाला में 145, मोहाली में 137, अमृतसर में 114, फरीदकोट में 119 और पठानकोट में 81 नये मामले सामने आये हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Updates: कोरोना वायरस से संक्रमित 0.29% रोगी वेंटिलेटर पर, 1.93% आईसीयू में, रिकवरी रेट 76.47 प्रतिशत

संक्रमण से उबरने के बाद कुल 1,083 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में अब तक कोविड-19 के 34,091 मरीज ठीक हो चुके हैं. बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 15,409 मरीज अभी इलाजरत हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट