देश की खबरें | देश में कोविड-19 के कुल मामलों में से 41.53 प्रतिशत अकेले सितंबर में सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के अब तक के कुल 60 लाख से अधिक मामलों में से 41.53 प्रतिशत केवल सितंबर में सामने आये। पिछले महीने संक्रमण के 26,21,418 मामले सामने आये, जबकि इस महामारी से 33,390 संक्रमित मरीजों की बीते महीने मौत भी हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर देश में कोविड-19 के अब तक के कुल 60 लाख से अधिक मामलों में से 41.53 प्रतिशत केवल सितंबर में सामने आये। पिछले महीने संक्रमण के 26,21,418 मामले सामने आये, जबकि इस महामारी से 33,390 संक्रमित मरीजों की बीते महीने मौत भी हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 86,821 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 63,12,584  हो गये। इनमें 26,21,418 मामले सितंबर में सामने आये।

यह भी पढ़े | लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में की कार्यो की समीक्षा.

पिछले महीने इस रोग से 33,390 मरीजों की मौत भी हुई, जो अब तक इस बीमारी से हुई कुल मौतों का करीब 33.84 प्रतिशत है।

सितंबर में 24,33,319 मरीज इस रोग से उबरे, जो देश में अब तक संक्रमण मुक्त हुए कुल 52,73,201 मरीजों का करीब 46.15 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रदूषण के खिलाफ किया जंग का ऐलान, राज्य सरकारें इस मसले पर एकजुट होकर कर रहीं हैं काम.

अमेरिका स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (जेएचयू) के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के उबरने के दृष्टिकोण से भारत पहले स्थान पर है, जिसके बाद ब्राजील और अमेरिका का नंबर आता है।

जेएचयू के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, कोविड-19 से प्रभावित देशों के लिहाज से अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि इस रोग से हुई मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख की संख्या को पार कर गये थे। 16 सितंबर को यह संख्या बढ़ कर 50 लाख से अधिक, जबकि 28 सितंबर को बढ़ कर यह 60 लाख के आंकड़े को भी पार कर गई।

देश में कोवड-19 के मामले को एक लाख के आंकड़े तक पहुंचने में 110 दिन लगे, 10 लाख को पार करने में और 59 दिन लगे थे। संक्रमण के मामले 21 दिनों में 10 लाख से सीधे 20 लाख पर पहुंच गये। इसके बाद इसे 30 लाख के आंकड़े को पार करने में और 16 दिन लगे। वहीं, 40 लाख को पार करने में और 13 दिन, 50 लाख को पार करने में और 11 दिन तथा 60 लाख के आंकड़े को पार करने में और 12 दिन लगे।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के 52,73,201 मरीज अब तक इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की दर 83.53 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से और 1,181 मरीजों की मौत हुई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 के 9,40,705 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\