देश की खबरें | बंगाल में कोविड-19 के 406 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 406 नये मामले मिले, जबकि इससे संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

कोलकाता, 21 जून पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 406 नये मामले मिले, जबकि इससे संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में इस बढ़त के साथ राज्य में अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 20,22, 547 हो गई, जबकि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 21,210 है।

उन्होंने कहा कि कोलकाता महानगर से कुल 191 नये मामले, उत्तर 24 परगना में 104 और दक्षिण 24 परगना में 25 नये मामले सामने आए।

हालांकि, बांकुड़ा, कलिम्पोंग, मुर्शिदाबाद और पुरुलिया जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।

मंगलवार को संक्रमण दर (पॉजिटिविटी दर) पिछले दिन की 4.19 प्रतिशत से बढ़कर 4.74 प्रतिशत हो गई, जबकि बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या में 224 की वृद्धि हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान उपचाराधीन मामलों की संख्या 285 से बढ़कर 2,329 हो गई। बुलेटिन में कहा गया कि सोमवार से राज्य में कुल 8,561 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू