देश की खबरें | झारखंड में 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

जमशेदपुर, 25 मार्च झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज कालिंदी के तौर पर हुई है जो राजमिस्त्री का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, कालिंदी को शुक्रवार शाम को एक फोन आया जब वह डोबो इलाके स्थित अपने घर पर था। पुलिस के अनुसार फोन कॉल के बाद वह अपने घर से बाहर निकला तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि हमलावर पीड़ित के परिचित थे लेकिन घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

हालांकि, परिवार के सदस्यों को संदेह है कि घटना का कारण जमीन विवाद हो सकता है।

शेखर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\