देश की खबरें | गोवा में निरूद्ध क्षेत्र के 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में एक कोविड​​-19 निरूद्ध क्षेत्र के 40 लोग बुधवार को इस बीमारी से संक्रमित पाये गए।

जियो

पणजी, तीन जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में एक कोविड​​-19 निरूद्ध क्षेत्र के 40 लोग बुधवार को इस बीमारी से संक्रमित पाये गए।

उन्होंने कहा कि वायरस का ‘‘स्थानीय प्रसार’’ इलाके में रहने वाले एक परिवार की गलती के कारण हुआ है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक का बड़ा फैसला, कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम होगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 65 तक पहुँच गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने कोविड-19 के लक्षण आने के बाद एक निजी चिकित्सक से संपर्क किया, जबकि उन्हें एक कोरोना वायरस जांच केंद्र जाना चाहिए था।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: पूर्व IAS से नेता बने शाह फैसल होंगे जल्द रिहा, पब्लिक सेफ्टी हटा.

राज्य सरकार ने सोमवार को दक्षिण गोवा जिले में वास्को शहर के मांगोर हिल क्षेत्र को वहां के एक परिवार के छह सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे निरूद्ध क्षेत्र के रूप में घोषित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को क्षेत्र से 200 नमूने एकत्र किए गए थे और उनमें से 40 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वालों की भी जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इलाके में करीब 2,000 लोग रहते हैं और चरणबद्ध तरीके से उनकी जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और किसी को भी इससे बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार तक राज्य में कोविड​​-19 के 57 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण किसी की भी मौत होने की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट