देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 40 नये मामले सामने आये, कुल संख्या एक हजार के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोरोना वायरस के 40 नये मामले सामने आने के बाद इस महामारी के मामलों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है।

जियो

तिरुवनंतपुरम, 27 मई केरल में कोरोना वायरस के 40 नये मामले सामने आने के बाद इस महामारी के मामलों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये 40 लोगों में से 37 विदेश और अन्य राज्यों से लौटे हैं।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज 30 जून तक रहेंगे बंद- शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 1003 पहुंच गई है। इस समय 445 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 1.7 लाख से अधिक लोग निगरानी में है।

उन्होंने बताया कि कुल 552 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इस महामारी से छह लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | एक मंदिर की खुदाई के दौरान वियतनाम में मिला 9वीं शताब्दी का शिवलिंग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तारीफ की.

विजयन ने बताया कि कासरगोड में आज सबसे अधिक 10 मामले सामने आये है जबकि पलक्कड़ में आठ, अलाप्पुझा में सात, कोल्लम में चार, पथानामथिट्टा में तीन, वायनाड में तीन, कोझीकोड में दो, एर्नाकुलम में दो और कन्नूर में एक मामला सामने आया है।

नये मामलों में से जो नौ लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये हैं, वे विदेश से आये है जबकि 28 लोग अन्य राज्यों से आये है, जिनमें महाराष्ट्र से 16, तमिलनाडु से पांच, दिल्ली से तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

तीन लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है।

इस महामारी से 10 और लोग स्वस्थ हो गये हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें