देश की खबरें | सब जूनियर पुरुष हॉकी शिविर के लिए 40 सदस्यीय कोर ग्रुप घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के युवा खिलाड़ियों को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हॉकी इंडिया ने सब जूनियर पुरुष हॉकी शिविर के लिए शनिवार को 40 सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त देश के युवा खिलाड़ियों को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हॉकी इंडिया ने सब जूनियर पुरुष हॉकी शिविर के लिए शनिवार को 40 सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा की।

यह शिविर 21 अगस्त से राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन हाल में समाप्त हुई सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

इस शिविर के बाद भारतीय जूनियर टीम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए यूरोप का दौरा करेगी।

शिविर के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें गोलकीपर राहुल भारद्वाज, आतिफ खान और अभिमन्यु गौड़ा तथा रक्षा पंक्ति में सुखमनप्रीत सिंह, मिथलेश सिंह, नितिन, सोहिल अली, समी रिजवान, प्रदीप मंडल, रोहित कुल्लू, विशाल पांडे, आशु मौर्य और उज्जवल पाल शामिल हैं।

मध्यपंक्ति में नीरज, रोहित टिर्की, घूरन लोहरा, रोहित प्रधान, सुरेश शर्मा, प्रभजोत सिंह, मनमीत सिंह राय, अरुण जे, राहुल राजभर, राहुल यादव, अफरीदी और बिजय साव शामिल हैं।

अग्रिम पंक्ति के लिए गुरप्रीत सिंह, सृजन यादव, हैप्पी, सुनील, रितेंद्र प्रताप सिंह, आशिर आदिल खान, देवनाथ नानवार, दीपक प्रधान, योजिन मिंज, हर्षदीप सिंह, केतन कुशवाह, रोहित इरेंगबाम सिंह, अजीत यादव, सुंदरजीत एम, और मोहम्मद जैद का कोर ग्रुप में चयन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े