देश की खबरें | राजस्थान में 4.35 करोड़ लोगों को मिल रहा है खाद्य सुरक्षा का लाभ: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में 4.35 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

जयपुर, 12 जुलाई राजस्थान में 4.35 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विधानसभा में कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य में करीब चार करोड़ 35 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं जबकि राज्य में लाभार्थियों की सीमा चार करोड़ 46 लाख तय की गयी है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर शेष रिक्त स्थानों पर शीघ्र ही पात्र व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि लगभग दो लाख लाभार्थियों का नाम खाद्य सुरक्षा में जोड़ने का काम प्रक्रियाधीन है। उनका कहना था कि इसके अतिरिक्त ‘जनाधार कार्ड’ से केवाईसी के बाद 1.5 लाख नाम और जोड़े जाएंगे जिनमें दिव्यांग भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने के लिए 13 लाख 90 हजार आवेदन लंबित हैं, जिनमें से अधिकतम सीमा को ध्यान में रखते हुए लगभग सात लाख को शीघ्र ही योजना में जोड़ा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\