देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 3,949 नए मामले, 62 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,949 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा 86,000 के पार चला गया। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से 62 और लोगों की मौत हुई हैं जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,141 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

चेन्नई, 29 जून तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,949 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा 86,000 के पार चला गया। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से 62 और लोगों की मौत हुई हैं जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,141 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि सोमवार को सामने आए 3,949 नए मामलों में अकेले चेन्नई से संक्रमण के 2,167 मामले हैं। इसके अलावा चेंगलपेट में 187, तिरुवल्लूर में 154 और मदुरई में 303 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में कोरोना की रफ्तार जारी: एक दिन में 3,949 नए मामलों के साथ 86 हजार का आंकड़ा पार.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में संक्रमण के कुल 86,224 मामले हैं।

वहीं सोमवार को 2,212 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 47,749 हो गई है। राज्य में अब 37,331 मरीजों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | Chardham Yatra 2020 from July 1: जुलाई की 1 तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही कर सकेंगे दर्शन.

राज्य के 44 सरकारी और 18 निजी अस्पतालों में कोविड-19 से संक्रमित 62 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 51 मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

25 जून से ही तमिलनाडु में रोजाना 3500 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और पिछले दो दिनों से यह आंकड़ा चार हजार के करीब पहुंच चुका है।

रविवार को संक्रमण के 3,940 मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड