कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 394 नए मामले दर्ज, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,817 हुई

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 301 पहुंच गयी है। मृतकों में से 11 मुंबई से, पांच पुणे से और दो नासिक जिले के मालेगांव से थे। इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Facebook/ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Mahrashtra) में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 301 पहुंच गयी है। मृतकों में से 11 मुंबई से, पांच पुणे से और दो नासिक जिले के मालेगांव से थे। इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है. राज्य में अब तक इस वायरस के संक्रमण से 957 लोग स्वस्थ हुए हैं.

कुल 1,02,189 लोगों की अब तक जांच हुई और 1,19,161 लोगों को घर में पृथक रखा गया है। वहीं 8,814 लोग संस्थानों में पृथक रखे गए हैं. यह भी पढ़े: कोरोना का प्रकोप: मुंबई के भाटिया अस्पताल में डॉक्‍टर समेत छह लोग COVID-19 से संक्रमित

कुल 6,817 मामलों में से 4,447 मुंबई से हैं. वहीं मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की बात करें जिसमें मुंबई और उसके आस-पास के शहर आते हैं, उसमें कुल 5,279 मरीज हैं. बता दें कि दूसरे अन्य राज्यों की अपेक्षा महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले पाए जा रहे हैं. हालांकि इस मुसीबत की घड़ी में महाराष्ट्र सरकार लोगों मो संख्यम बरतें को लगातार का रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\