देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 39 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 6810 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रदेश में मंगलवार तक वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 6810 हो गये ।

जियो

पटना, 16 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रदेश में मंगलवार तक वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 6810 हो गये ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान कटिहार जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी।

यह भी पढ़े | कोविड-19 से असम में 191 नए मामले पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 39 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से बेगूसराय, खगडि़या एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढी, सारण एवं सिवान में दो—दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में मंगलवार को इस रोग से संक्रमण के मामले बढकर 6810 हो गये ।

यह भी पढ़े | पालघर साधु लिंचिंग मामले के 11 आरोपी पाए गए कोरोना वायरस से पॉजिटिव.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए 6810 मामलों में से पटना एवं भागलपुर के 336—336, बेगूसराय के 322, मधुबनी के 317, खगडिया के 296, रोहतास के 285, मुंगेर के 278, सिवान के 268, पूर्णिया के 245, कटिहार के 232, जहानाबाद के 193, नवादा के 189, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के 182—182, बांका के 176, समस्तीपुर के 174, गोपालगंज के 173, दरभंगा के 168, सारण के 163, पूर्वी चंपारण के 159, बक्सर के 158, नालंदा के 154, भोजपुर के 150, मधेपुरा एवं गया के 145—145, कैमूर के 140, औरंगाबाद के 138, किशनगंज के 129, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 124, सीतामढी के 120, वैशाली एवं सहरसा के 117—117, अररिया के 92, अरवल के 80, लखीसराय के 73, शिवहर के 71 तथा जमुुई जिले के 55 मामले शामिल हैं ।

बिहार में अबतक 1,30,783 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 4571 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\