देश की खबरें | राजस्थान में 3848 ग्राम पंचायतों में चार चरणों में होगा मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग ने बची हुई कुल 3848 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंचों के चुनाव चार चरणों में कराने की घोषणा सोमवार को की। चुनाव प्रक्रिया इसी माह 16 तारीख को शुरू होगी और पहले चरण का मतदान 28 सितंबर को होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात सितंबर राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग ने बची हुई कुल 3848 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंचों के चुनाव चार चरणों में कराने की घोषणा सोमवार को की। चुनाव प्रक्रिया इसी माह 16 तारीख को शुरू होगी और पहले चरण का मतदान 28 सितंबर को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 3848 ग्राम पंचायतों में कुल 35968 वार्डों में मतदान 28 सितंबर, तीन अक्टूबर, छह अक्टूबर व दस अक्टूबर को होगा।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Stamp Duty: महाराष्ट्र के बाद शिवराज सरकार ने भी स्टाम्प ड्यूटी 1 फीसदी घटाई.

आयोग ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1100 के स्थान पर 900 रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही मतदान समय में एक घंटे की बढ़ोतरी करते हुए इसे सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक किया गया है जिसमें मतदाता एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालना करते हुए मतदान कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गृह विभाग व पुलिस महानिदेशक द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी के अनुसार आयोग ने शेष बची 3848 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के आम चुनाव चार चरणों में कराने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत 16 सितंबर से होगी जब पहले चरण में निर्वाचन की लोक सूचना जारी की जाएगी। राज्य के जिन जिलों में बची हुई ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है उनमें गंगानगर, धौलपुर, दौसा, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बारां, अलवर, अजमेर, प्रतापगढ़, सीकर व उदयपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Anil Deshmukh On Kangana Ranaut: कंगना रनौत को केंद्र से Y श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उठाया सवाल.

आयोग ने कहा है कि पंचायती राज संस्थाओं की इन 3848 ग्राम पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही राज्य की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंचों का निर्वाचन पूर्ण हो जाएगा। पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अलग से घोषणा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पंचायतों के पुनर्गठन व पुनर्सीमांकन का मामला अदालत में चले जाने और उसके बाद लॉकडाउन के कारण अनेक ग्राम पंचायतों में चुनाव अभी तक नहीं हो पाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू