देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,827 नए मामले, 142 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,331 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

जियो

मुंबई, 19 जून महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,331 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, महामारी से 142 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 5,893 हो गई।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से कहा, सभी कोरोना अस्पतालों में सीसीटीवी लगवाए जाएं.

दूसरी तरफ, 1,935 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 62,773 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बयान के मुताबिक, अब तक राज्य में 7,35,674 लोगों के नमूनों की जांच की गई।

यह भी पढ़े | इस समझौते का मान रखने के लिए वीर शहीदों ने नहीं उठाए थे हथियार, चीनी सैनिकों का निहत्थे किया सामना.

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50.49 फीसदी है जबकि मृत्युदर 4.74 फीसदी है।

इस बीच, बृह्नमुंबई महानगर पालिका के मुताबिक, मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,269 नए मामले सामने आए, शहर में अभी तक कुल 64,068 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

संक्रमण से 114 मौत के मामलों के साथ ही अब तक 3,423 लोगों की मौत हुई है।

इसके मुताबिक, शुक्रवार को कोविड-19 के 401 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक शहर के 32,257 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO