देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 380 नये मामले सामने आये, 367 संक्रमण मुक्त हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 380 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2,59,867 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

अहमदाबाद, 26 जनवरी गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 380 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2,59,867 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

विभाग ने बयान जारी कर बताया कि प्रदेश में महामारी के कारण दो और लोगों की मौत हुयी है जिससे राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 4,381 पर पहुंच गया है।

बयान के अनुसार प्रदेश में आज 637 लोग ठीक हुए हैं जिससे राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 2,51,400 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 4086 है।

इसमें कहा गया है कि अहमदाबाद में सबसे अधिक 89 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ कर 61695 हो गयी है । इसके अनुसार यहां एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद जिले में मरने वालों की संख्या बढ कर 2290 हो गयी है।

बयान के अनुसार सूरत जिले में 81 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 51955 हो गयी है।

दूसरी ओर संघ शासित क्षेत्र दादरा, नागर हवेली तथा दमन एवं दीव में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक एक मामला सामने आया ।

केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के 3364 मामलों में से दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि 3358 अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा चार लोगों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी