देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 37724 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 11,92,915 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 37,724 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,92,915 हो गई। वहीं, उपचार के बाद 7,53,049 मरीज अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारत में कोविड-19 के 37,724 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,92,915 हो गई। वहीं, उपचार के बाद 7,53,049 मरीज अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल एक दिन में सर्वाधिक 28,472 मरीज ठीक हुए।

यह भी पढ़े | देश में 24 घंटों में कोरोना के मिले 37,724 मरीज और 648 की हुई मौत : 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 648 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28,732 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में 4,11,133 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और अभी तक 7,53,049 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

यह भी पढ़े | Rajsthan Political Crisis: राजस्थान में जारी सियासी संग्राम के बीच विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी बोले-स्पीकर को कारण बताओ नोटिस भेजने का पूरा अधिकार है.

उसने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 63.13 प्रतिशत है। वहीं, कुल मामलों में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 648 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 246 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु में 75, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 61, उत्तर प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 35, गुजरात में 34, दिल्ली में 27, मध्य प्रदेश में 18, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा राजस्थान में नौ-नौ, तेलंगाना में सात, ओडिशा में छह, छत्तीसगढ़ में चार, गोवा में तीन, झारखंड में दो, केरल, पुडुचेरी, पंजाब और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\