देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 के 373 नए मामले आए, अभियान के पहले दिन 79.39 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के 373 नए मामले आने से यहां अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,49,182 हो गई है।
ठाणे (महाराष्ट्र), 17 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के 373 नए मामले आने से यहां अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,49,182 हो गई है।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस अवधि में तीन कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक इस महामारी से 6,052 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं, कोविड-19 से बचाव के लिए शनिवार को शुरू हुए देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत पहले दिन जिले में कुल पंजीकृत 2,300 लोगों में से 1,829 लोगों ने टीका लगवाया।
अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले में कोविड-19 मरीजों में मृत्युदर 2.44 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि अबतक 2,39,004 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिससे मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.92 प्रतिशत हो गई है जबकि 4,126 मरीज इस समय जिले में उपचाराधीन हैं।
वही, पड़ोसी पालघर के जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि जिले में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 44,826 मामले आए हैं जिनमें से 1,194 लोगों की मौत हुई है।
ठाणे के जिला चिकित्सा अधिकारी मनीष रेंगे ने शनिवार देर रात संशोधित आंकड़े जारी कर बताया कि टीकाकरण के पहले दिन के लिए पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों में से 79.39 प्रतिशत कर्मियों को टीका लगाया गया है।
इससे पहले रेंगे ने बताया था कि शनिवार के टीकाकरण के लिए पंजीकृत कुल 2,300 लोगों में से 1,740 (75.63 प्रतिशत) ने टीका लगवाया है।
जिला सिविल सर्जन कैलाश पवार ने बताया कि को-विन ऐप में खामी की वजह से टीकाकरण को आधे घंटे तक रोकना पड़ा था। हालांकि, बाद में टीकाकरण शुरू कर दिया गया।
महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे में समस्या आने के मद्देनजर शनिवार शाम को घोषणा की थी कि सोमवार तक टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा।
ठाणे के पड़ोसी जिले में शनिवार के टीकाकरण के लिए पंजीकृत 400 लोगों में 257 को टीका लगाया गया जो 64.25 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

