देश की खबरें | हिमाचाल प्रदेश में सेना के जवान सहित 37 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 37 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें सेना का एक जवान भी शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,917 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, पांच अगस्त हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 37 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें सेना का एक जवान भी शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,917 हो गई।

वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 652 नए मरीज पाए गए, 17 की मौतें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)आरडी धीमान ने बताया कि 37 संक्रमितों में 17 चंबा, आठ सोलन, छह उना, चार कांगड़ा और दो शिमला से हैं।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि कांगड़ा में लेह से लौट कर आए सेना के 33 वर्षीय जवान में संक्रमण की पुष्टि हुई है।उसे पालमपुर के पृथक केंद्र में रखा गया था।

यह भी पढ़े | Jammu & Kashmir Lt GC Murmu Resigns: जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल जीसी मुर्मू का इस्तीफा, हो सकते हैं अगले कैग, रिपोर्ट.

धीमान ने बताया कि अब तक राज्य में 1,762 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 26 संक्रमितों ने राज्य से पलायन किया है।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1,114 मरीजों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट