देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 36,652 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 96,08,211 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 90,58,822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं जिसके बाद देश में संक्रमण मुक्त होने की दर शनिवार को 94.28 फीसदी हो गई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: भारतीय किसान आंदोलन को ब्रिटेन के 36 सांसदों का मिला समर्थन, विदेशी सिख किसानों जरिए भारत सरकार के साथ बातचीत करने का किया आग्रह.

मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 96,08,211 मामले हैं।

इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 512 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों संख्या बढ़कर 1,39,700 हो गई है। देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन लगातार 10वें दिन जारी, सरकार से पांचवें दौर की वार्ता आज.

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबित चार दिसंबर तक कुल 14,58,85,512 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 11,57,763 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

मृत्यु के 512 नए मामलों में महाराष्ट्र से 127, दिल्ली से 73, पश्चिम बंगाल से 52, उत्तर प्रदेश और केरल से 29-29, पंजाब से 20, हरियाणा से 19, छत्तीसगढ़ से 15 और कर्नाटक से 13 मामले आए।

अब तक देश में संक्रमण से मौत के कुल 1,39,700 मामलों में महाराष्ट्र से 47,599, कर्नाटक से 11,834, तमिलनाडु से 11,762, दिल्ली से 9,497, पश्चिम बंगाल से 8,628, उत्तर प्रदेश से 7,877, आंध्र प्रदेश से 7,020, पंजाब से 4,882 और गुजरात से 4,049 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि मृतकों में से 70 फीसदी से ज्यादा लोग पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से किया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\