देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 35,297 और जम्मू-कश्मीर में 4,356 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बृहस्पितवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35,297 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,88,488 हो गई जबकि 344 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 20,712 तक पहुंच गई है।

बेंगलुरु/श्रीनगर/शिमला, 13 मई कर्नाटक में बृहस्पितवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35,297 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,88,488 हो गई जबकि 344 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 20,712 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि बृहस्पतिवार को 34,057 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 14,74,678 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 5,93,078 है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में बृहस्पितवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,356 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,33,763 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे के दौरान 55 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 2,967 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग से 1,771 और कश्मीर संभाग से 2,585 मामले सामने आए हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 52,848 है। 1,77,948 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के 4,937 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,50,673 हो गई। इसके अलावा 63 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 2,118 हो गई है।

शाम सात बजे तक अपडेट किये गए आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या 40,008 है। 3,817 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,08,503 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर