देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 346 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 346 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 9,97,035 हो गई है।

रायपुर, आठ जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 346 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 9,97,035 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 60 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 386 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के 346 नए मामले आए । इनमें रायपुर जिले से 19, दुर्ग से 10, राजनांदगांव से चार, बालोद से दो, बेमेतरा से तीन, कबीरधाम से दो, धमतरी से तीन, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से चार, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से 21, रायगढ़ से 13, कोरबा से 16, जांजगीर चांपा से 25, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 11, सरगुजा से पांच, कोरिया से नौ, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से चार, जशपुर से 28, बस्तर से 22, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 45, कांकेर से छह, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 38 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,97,035 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 9,78,654 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं और 4,914 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित कुल 13,467 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,332 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में संक्रमित 3,133 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\