देश की खबरें | नगालैंड में कोरोना वायरस के 34 नए मरीज, कुल मामले 535 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में कोरोना वायरस के 34 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद इस पूर्वोत्तर के राज्य में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 535 हो गए।

कोहिमा, दो जुलाई नगालैंड में कोरोना वायरस के 34 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद इस पूर्वोत्तर के राज्य में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 535 हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि 535 में से 197 मरीज़ बीमारी से ठीक हो गए हैं जबकि 338 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 पर रोक लगाने के लिए की अहम बैठक, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत ये नेता हुए शामिल.

स्वास्थ्य मंत्री एस पी फोम ने बताया कि बृहस्पतिवार को 226 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से 34 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 32 पेरेन पृथक केंद्र के हैं जबकि कोहिमा और दीमापुर पृथक केंद्रों का एक-एक मामला है।

यह भी पढ़े | ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज, कहा- मुझे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से किसी सर्टिफिकेट की जरूर नहीं : 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 15 और मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 197 हो गई है।

इस बीच, नगालैंड में विपक्ष के नेता टीआर जिलिआंग ने पेरेन जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की ओर मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का ध्यान दिलाने की कोशिश की।

रियो को लिखे पत्र में जिलिआंग ने कहा कि पेरेन जिले में 146 सक्रिय मामले हैं और यह राज्य का सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिला बन गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा से लौटे 96 लोगों को 14 दिन का पृथकवास पूरा किए बिना या कोविड की जांच किए बिना ही उनके गांव भेज दिया गया जिसके बाद पेरेन जिले में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\