देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 34 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 3,319 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कम से कम 34 और मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 3,319 पहुंच गई।

जियो

गुवाहाटी, 11 जून असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कम से कम 34 और मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 3,319 पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि 34 नए मामलों में से 15 नौगांव से, छह गोलाघाट से, तीन-तीन बारपेटा, बक्सा और सोनितपुर से और एक-एक मामला चिरांग, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर से आए हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें वीडियो.

मंत्री ने बताया कि इस सप्ताह राज्य में बीमारी के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

हाल ही में मुंबई से लौटे 67 वर्षीय एक कैंसर रोगी की बुधवार को तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कोविड-19 के कारण मौत हो गई, जबकि चेन्नई से लौटे एक अन्य व्यक्ति की सोमवार को बीमारी से मौत हो गई।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में लगा भीषण आग : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुल 3,319 मामलों में से, 2,061 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1,249 लोग ठीक हो चुके हैं। छह की मृत्यु हो गई है और तीन राज्य से बाहर चले गए हैं।

बुधवार को 152 और मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जबकि मंगलवार को सर्वाधिक 313 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी।

गौरतलब है कि प्रवासियों के लौटने के बाद असम में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\