देश की खबरें | पंजाब में को​रोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले, कुल मरीज 2139 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बुधवार को 33 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है और इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ कर 2,139 हो गयी है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

जियो

चंडीगढ़, 27 मई पंजाब में बुधवार को 33 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है और इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ कर 2,139 हो गयी है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

पंजाब सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड—19 के नये मामलों में अमृतसर में 16, पटियाला में सात, पठानकोट में तीन, तरन तारन एवं संगरूर में दो दो जबकि गुरदासपुर, बरनाला और लुधियाना जिलों में एक एक मामले सामने आये हैं ।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2190 में नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56,948 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि नये मामलों में से एक विदेश से आया है जबकि सात लोग महाराष्ट्र की यात्रा कर चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को अस्पताल से किसी मरीज को छुट्टी नहीं दी गयी है। राज्य में इलाज के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,918 है ।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कुल 181 मरीज ऐसे हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से पंजाब में अमृतसर शीर्ष स्थान पर है जहां वायरस के 347 मामले सामने आये हैं । इसके बाद जालंधर, लुधियाना, तरन तारन, गुरदासपुर, होशियारपुर पटियाला का नंबर आता है जहां क्रमश: 230, 176, 156, 133, 110 एवं 115 मामले हैं । अन्य जिलों में भी मामले हैं ।

बुलेटिन के अनुसार, कुल मामलों में से प्रदेश में अब तक 40 मरीजों की मौत हो चुकी है और एक संक्रमित मामले में हालत नाजुक है और मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक 72 हजार 468 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड