देश की खबरें | अमेरिका से निर्वासित हुए 33 गुजरातियों को सरकारी वाहनों से उनके घर पहुंचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका से वापस भेजे गए 104 ‘अवैध’ भारतीय प्रवासियों में शामिल गुजरात के 33 लोगों को बृहस्पतिवार को पुलिस की निगरानी में सरकारी वाहनों से सुरक्षित उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचा दिया गया। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, छह फरवरी अमेरिका से वापस भेजे गए 104 ‘अवैध’ भारतीय प्रवासियों में शामिल गुजरात के 33 लोगों को बृहस्पतिवार को पुलिस की निगरानी में सरकारी वाहनों से सुरक्षित उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचा दिया गया। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने इन 33 लोगों के निर्वासन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अन्य एजेंसियों के साथ उचित समन्वय करने और इन्हें सुरक्षा प्रदान करने के बारे में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

अमृतसर से एक विमान बृहस्पतिवार सुबह यहां हवाई अड्डे पर उतरा था, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित गुजरात के 33 प्रवासी शामिल थे।

अमेरिका का एक सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर पंजाब के अमृतसर में बुधवार को पहुंचा था।

विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय के निर्देशानुसार, गुजरात के 33 मूल निवासियों की सुरक्षा और उचित समन्वय सुनिश्चित करने के लिए उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी) रैंक के अधिकारी को अमृतसर हवाई अड्डे पर तैनात किया गया था।

इसमें कहा गया, ‘‘अमृतसर हवाई अड्डे पर सत्यापन और आव्रजन मंजूरी की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद गुजरात के सभी 33 व्यक्ति बृहस्पतिवार सुबह 6.10 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरे थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी