देश की खबरें | एसकेएम के मार्च में हिस्सा होंगे पंजाब के 33 किसान संघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में 33 किसान संघ कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राज्यपाल के आवास तक होने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के मार्च में भाग लेंगे।

चंडीगढ़, 25 नवंबर पंजाब में 33 किसान संघ कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राज्यपाल के आवास तक होने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के मार्च में भाग लेंगे।

एसकेएम ने केंद्र सरकार पर लंबित मांगें पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए 26 नवंबर को देश भर में राजभवन तक मार्च निकालने की घोषणा की थी।

उल्लेखनयी है कि 26 नवंबर 2020 को कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ था। हालांकि बाद में इन कृषि कानूनों को रद्द कर दिया गया।

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान संघों के संगठन एसकेएम के वरिष्ठ नेता बृहस्पतिवार को मोहाली में एकत्र हुए थे। उन्होंने मोहाली से लेकर चंडीगढ़ में राजभवन तक मार्च निकालने के लिए एक समिति का गठन किया था।

जोगिंदर सिंह उगराहां, दर्शन पाल और हरिंदर सिंह लाखोवाल समेत एसकेएम नेताओं ने प्रदर्शन मार्च और राज्यपाल को सौंपे जाने वाले ज्ञापन के संबंध में रणनीति पर चर्चा की।

एसकेएम नेताओं ने संवाददाताओं को बताया कि मार्च निकालने से पहले 33 किसान संगठनों के सदस्य गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में इकट्ठा होंगे और वहां रैली करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट