देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 326 और जम्मू-कश्मीर में 234 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में मंगलवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 326 नए मामले सामने आए, 364 लोग संक्रमण से उबरे और दो रोगियों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती/श्रीनगर, 29 दिसंबर आंध्र प्रदेश में मंगलवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 326 नए मामले सामने आए, 364 लोग संक्रमण से उबरे और दो रोगियों की मौत हो गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 8,81,599 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। कुल 1.17 करोड़ नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की दर 7.53 प्रतिशत है।

राज्य में संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 8,71,116 जबकि मृतकों की तादाद 7,100 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में फिलहाल 3,383 वायरस से संक्रमित हैं।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 234 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की तादाद बढ़कर 1,20,527 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा चार और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,879 हो गई है।

अधिकारियों ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में अब भी 3,088 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू