देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 322 नये मामले, आठ संक्रमितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 322 नये मामले सामने आए जबकि आठ मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 9,721 और मृतकों की संख्या 150 हो गई है।

बेंगलुरु, 23 जून कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 322 नये मामले सामने आए जबकि आठ मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 9,721 और मृतकों की संख्या 150 हो गई है।

इस अवधि के दौरान 274 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

यह भी पढ़े | मणिपुर के पूर्व सीएम करम इबोबी सिंह के खिलाफ 332 करोड़ रुपये के घपले के मामले में समन जारी: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार शाम तक राज्य में कुल 9,721 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 150 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण मुक्त होने के बाद 6,004 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

बुलेटिन के मुताबिक 3,563 उपचाराधीन मरीजों में 3,443 मरीज विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों के पृथकवास वार्ड में भर्ती हैं जबकि 120 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | राष्ट्रीय सुरक्षा पर केवल 39 प्रतिशत भारतीयों का राहुल गांधी पर भरोसा.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें छह मौतें बेंगलुरु शहर में और एक-एक मौत दक्षिण कन्नड और बेल्लारी जिले में हुई। सभी मृतक फ्लू या सांस लेने की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।

बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु में जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें चार पुरुष हैं जिनकी उम्र 40 से 80 साल के बीच है। वहीं मृतक दोनों महिलाओं की उम्र क्रमश: 47 साल और 85 साल है। दक्षिण कन्नड में कोविड-19 से जान गंवाने वाले की उम्र 70 साल है जबकि बेल्लारी में 85 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को सामने आए 322 मामलों में 64 वे हैं जो दूसरे राज्यों से यहां आए हैं जबकि पांच संक्रमित विदेश से लौटे हैं। बाकी संक्रमित पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक 322 नये मामलों में सबसे अधिक 107 मामले बेंगलुरु शहर में आए हैं। इसके अलावा बेल्लारी में 53, बीदर में 22, मैसुरु में 21, विजयपुरा में 16, यादगीर में 13, उडुपी में 11, गडक में नौ, दक्षिण कन्नड और कोलार में आठ-आठ, हासन में सात और कलबुर्गी में छह, चिकबल्लापुर और शिमोगा में पांच-पांच, धारवाड़-तुमकुर-कोप्पल और चमाराजनगर में चार-चार, रायचूर और उत्तर कन्नड में तीन-तीन, मंड्या-बेलगावी-देवनगरे-हावेरी में दो-दो और कोडागु में एक मामला सामने आया है।

कुल संक्रमितों के मामले में बेंगलुरु राज्य में शीर्ष पर है। यहां पर अबतक 1,505 मामले आ चुके हैं। वहीं कलबुर्गी में 1,232 और उडुपी में 1,088 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, ठीक होने वाले मरीजों के मामले में उडुपी शीर्ष पर है जहां पर अबतक 969 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं कलबुर्गी और यादगीर में क्रमश: 779 और 567 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अबतक राज्य में 5,26,538 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 10,569 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी