देश की खबरें | सीतामढ़ी में विषाक्त भोजन करने से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीतामढ़ी जिले में एक स्कूल के छात्रावास में विषाक्त भोजन करने से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सीतामढ़ी (बिहार), 20 मार्च सीतामढ़ी जिले में एक स्कूल के छात्रावास में विषाक्त भोजन करने से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि भोजन में छिपकली गिरने की बात भी सामने आई है।
उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात बेलसंड प्रखंड के भाटोलिया गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास की है। अधिकारियों ने बताया कि रात्रि भोजन के बाद अचानक छात्राओं की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीतामढ़ी जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जावेद ने कहा, ‘‘बेलसंड अनुमंडलीय अस्पताल में छात्राओं को भर्ती कराया गया था और उपचार के बाद उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई।’’
उन्होंने बताया कि छात्राओं में भोजन विषाक्ता के लक्षण पाए गए।
छात्रावास के शिक्षक मनोज कुमार के अनुसार, ‘‘रसोईया ने बताया कि तैयार भोजन में छिपकली गिर गई थी, लेकिन इस बारे में जानकारी छात्राओं के भोजन करने के बाद मिली।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)