विदेश की खबरें | मेक्सिको के दो राज्यों में ढेर में पड़े मिले 30 शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि जाकाटेकस के फ्रेसनिलो शहर में 14 लोगों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। इसी बीच, बंदूकधारियों ने मेक्सिको सिटी के पुलिस प्रमुख के बख्तरबंद वाहन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जाकाटेकस के फ्रेसनिलो शहर में 14 लोगों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। इसी बीच, बंदूकधारियों ने मेक्सिको सिटी के पुलिस प्रमुख के बख्तरबंद वाहन पर हमला कर दिया।

24 बंदूकधारियों ने मेक्सिको शहर पुलिस प्रमुख उमर गारसिया हरफुच पर .50 कैलिबर स्नाइपर रायफलों और ग्रेनेड से घात लगाकर हमला किया। इस हमले में हरफुच घायल हो गए। इस दौरान उनके दो सुरक्षाकर्मियों और पास से गुजर रही एक महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की रैली में शामिल हुआ पत्रकार पाया गया COVID-19 पॉजिटिव.

जाकाटेकस पुलिस ने सड़क किनारे पड़े शवों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन तस्वीरों में दिख रहा है कि शवों को कंबलों में लपेटकर और टेप से बांधकर फेंका गया है। यह जानकारी शुक्रवार को मिली।

इससे पहले पुलिस ने बताया कि उसे सिनालोआ राज्य के कुलियाकान शहर में एक ग्रामीण क्षेत्र के निकट एक छोटे ट्रक में सैन्य वर्दी पहने सात लोगों के शव मिले।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में हर 3 पायलट में से एक के पास फर्जी लाइसेंस, बिना योग्यता के उड़ा रहे विमान.

इसके निकट के क्षेत्र में भी पुलिस को नौ लोगों के शव मिले, जिनमें से कम से कम एक शव के पास से रायफल मिली है।

राज्य पुलिस प्रमुख क्रिस्टोबल कास्टानेडा ने कहा, ‘‘स्पष्ट रूप से यह इलाके में दो संगठित समूहों के बीच हुए संघर्ष का मामला है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\