देश की खबरें | हिमनद झील के कारण आने वाली बाढ़ से भारत में 30 लाख लोगों को खतरा :अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमनद झीलों के कारण आने वाली बाढ़ से भारत में 30 लाख लोगों को खतरा है, जो दुनिया में इससे प्रभावित हो सकने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी हिमनद झीलों के कारण आने वाली बाढ़ से भारत में 30 लाख लोगों को खतरा है, जो दुनिया में इससे प्रभावित हो सकने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है।

ब्रिटेन के ‘न्यूकैसल यूनिवर्सिटी’ के वैज्ञानिकों के नेतृत्व वाली एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने यह अध्ययन किया है। हिमनद झील पिघलने से आने वाली बाढ़ के सर्वाधिक खतरे का सामना करने वाले इलाकों का प्रथम वैश्विक आकलन नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में मंगलवार को प्रकाशित किया गया।

शोधार्थियों ने इस खतरे को कम करने के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर इससे प्रभावित होने वाली आधी से ज्यादा आबादी सिर्फ चार देशों- भारत, पाकिस्तान, पेरू और चीन में है।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान में इससे सबसे ज्यादा लोगों के प्रभावित होने का खतरा है। उनके मुताबिक, यह संख्या भारत में 30 लाख और पाकिस्तान में 20 लाख है, जो विश्व की कुल जनसंख्या का एक तिहाई है जबकि आइसलैंड में सबसे कम (260) है।

जलवायु के गर्म होने से, हिमनद पिघलने लगते हैं, जिससे झील का निर्माण होता है।

यह झील अचानक प्रवाहित होने लगती हैं और इनका बहाव तेज़ होता है तथा ये बहुत दूर तक फैल सकती हैं। कुछ मामलों में इसका पानी अपने मूल स्थान से 120 किलोमीटर दूर तक भी जा सकता है।

इसके चलते आने वाली बाढ़ काफी विनाशकारी होती हैं और संपत्ति, अवसंरचना और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा सकती हैं तथा इनकी वजह से बड़ी संख्या में जन हानि भी हो सकती है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में संभवत: ऐसा ही घटित होने पर अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसमें 80 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लापता हो गए थे।

जलवायु परिवर्तन के कारण 1990 के बाद हिमनद झीलों की संख्या काफी बढ़ी है। साथ ही, इनके जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आबादी भी बढ़ी है। शोधार्थियों ने दुनियाभर में 1089 हिमनद झील बेसिन और उनके 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की संख्या पर गौर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\