देश की खबरें | गुजरात के कच्छ में 3.3 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 23 सितंबर गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंपीय गतिविधि के कारण जिले में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गांधीनगर स्थित आईएसआर ने कहा कि भूकंप सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र रापर के 12 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था।

आईएसआर के आंकड़े के अनुसार, इस महीने राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में अब तक चार बार तीन तीव्रता से अधिक का भूकंप महसूस किया गया है।

गुजरात भूकंपीय गतिविधि के लिहाज संवेदनशील राज्य है। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पिछले 200 वर्ष में क्षेत्र नौ भीषण भूकंप की घटनाएं झेल चुका है।

जीएसडीएमए के अनुसार 2001 में कच्छ में आया भूकंप पिछले दो शताब्दी से अधिक समय में तीसरा सबसे बड़ा और भारत में दूसरा सर्वाधिक विनाशकारी भूकंप था।

गुजरात में गुजरात में 26 जनवरी, 2001 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था और इसका केंद्र कच्छ के भचाऊ के पास था, जिससे पूरा राज्य प्रभावित हुआ था।

जीएसडीएमए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप में लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू