देश की खबरें | बिहार में बिजली गिरने से 29 लोगों की मौत, 20 अन्य झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पांच जिलों गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, मधुबनी और पश्चिम चंपारण में बृहस्पतिवार को आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य झुलस गए।

पटना, 25 जून बिहार के पांच जिलों गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, मधुबनी और पश्चिम चंपारण में बृहस्पतिवार को आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य झुलस गए।

गोपालगंज जिले में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों मृत्यु हो गई जबकि 15 अन्य व्यक्ति झुलस गए।

यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.

जिलाधिकारी अरशद अजीज ने बताया कि मृतकों और झुलसे लोगों में अधिकांश किसान हैं जो धान की रोपनी के लिए अपने खेतों में जाने के लिए निकले थे। मृतकों में चार महिला और 11 किसान शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | भारत और नेपाल के बीच पहले से ही एक मौजूदा द्विपक्षीय तंत्र है: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दरभंगा जिले में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं झुलस गयी हैं।

जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी पुष्पेश कुमार ने बताया कि बिरौल थाना अंतर्गत उचठी गांव में खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर चित्रलेखा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य महिलाएं झुलस गयीं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि हनुमान नगर प्रखंड के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनुआरा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर 13 वर्षीय मिथुन कुमार पासवान एवं 14 वर्षीय रामप्रवेश पासवान की मौत हो गई है।

पुष्पेश ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आकर बहादुरपुर अंचल के सोनकी थाना अंतर्गत बिरनिया गांव में 15 वर्षीय अमृता कुमारी एवं बहेरी थाना अंतर्गत सुसारी गांव में 50 वर्षीय रशीद सदा की मौत हो गई है।

बिहार के सिवान जिले में एक महिला सहित चार लोगों, मधुबनी एवं पश्चिमी चंपारण जिले में दो—दो व्यक्ति तथा खगडिया जिले में एक महिला की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई तथा तीन बच्चे झुलस गए ।

स0 अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

India vs Afghanistan 2nd T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी सीरीज जीत की जंग, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Preview: द रोज बाउल में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स