देश की खबरें | बिहार में 29 आईएएस अधिकारियों का तबादले किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया।

पटना, 23 जनवरी बिहार सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया।

बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2008 बैच के अधिकारी सुरेश चौधरी को बंदोबस्त अधिकारी (पश्चिम चंपारण) के पद से स्थानांतरित कर पंचायती राज विभाग के सचिव के पद पर तैनात किया गया है

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव एवं 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह को नगर निगम आयुक्त (बेगूसराय) नियुक्त किया गया।

इसके अलावा, 2014 बैच की आईएएस अधिकारी उदिता सिंह को नालंदा जिले के 'बंदोबस्त पदाधिकारी' के रूप में नियुक्त किया गया है।

नगर आयुक्त (भागलपुर) योगेश कुमार सागर (2017 बैच के आईएएस अधिकारी) को उद्योग विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी शेखर आनंद को अगले आदेश तक नगर निगम आयुक्त (नालंदा) के रूप में कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।

नितिन कुमार सिंह अब नगर आयुक्त (भागलपुर) के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी को उप विकास आयुक्त (पश्चिम चंपारण) नियुक्त किया गया जबकि शशांक शेखर सिन्हा को जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव का पद सौंपा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\